तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती होने की खबरें अफवाह, रूटीन चेकअप के लिए गए थे अमिताभ बच्चन

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया के एक वर्ग में चल रही तमाम अटकलों और दावों पर अब पूर्णविराम लग गया है। दरअसल, इंटरनेट पर ऐसी खबरें वायरल हो रही थीं कि बिग बी पेट से जुड़ी गंभीर दिक्कतों के चलते पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, अब एक्टर के एक बेहद करीबी सोर्स ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें महज एक अफवाह बताया है।

सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक, 83 वर्षीय अमिताभ बच्चन पूरी तरह स्वस्थ हैं और वह किसी बीमारी के कारण नहीं, बल्कि अपने नियमित मंथली (मासिक) रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। सोर्स ने साफ किया, “अमिताभ बच्चन के तीन दिन तक अस्पताल में एडमिट होने और पेट में तकलीफ की खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। वे हर महीने की तरह इस बार भी अपनी सामान्य शारीरिक जांच के लिए ही डॉक्टर के पास पहुंचे थे।” महानायक के प्रशंसक इस खबर के सामने आने के बाद राहत की सांस ले रहे हैं, क्योंकि बिग बी के स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी अपडेट आते ही करोड़ों फैंस की चिंताएं बढ़ जाती हैं।

Related Articles

Back to top button