
महाकुंभ की शुरुआत के बाद संगम पर डुबकी के लिए कड़ाके की ठंड की चिंता किए बिना देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बड़ी तादाद विदेशी भक्तों की भी देखने को मिल रही है। कुंभ मेला क्षेत्र दिव्य सजावट और भव्य तैयारियों से सरागोर है। सुरक्षा चाक-चौबंद है और संगम पहुंचे भक्तों का आंकड़ा 2.5 करोड़ की लाइन क्रॉस कर चुका है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक करीब-करीब 3.5 करोड़ भक्तों ने प्रयागराज पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने सबसे पहले अमृत स्नान किया, जबकि सबसे आखिरी में श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल स्नान ने डुबकी लगाई। सभी अखाड़ों को 40-40 मिनट का समय दिया गया था। शाम 5.30 बजे तक कुंभ स्नान का आंकड़ा 3.5 करोड़ के पार पहुँच चुका था।









