Breaking News: कजाकिस्तान में हुआ विमान हादसा, 66 लोगों की मौत

जब विमान अजरबैजान से रूस की ओर जा रहा था। विमान दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है....

Breaking News: कजाकिस्तान के अकातू क्षेत्र में अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। विमान में कुल 72 लोग सवार थे, जिनमें से 66 की मौत हो गई है।

अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी

यह हादसा तब हुआ जब विमान अजरबैजान से रूस की ओर जा रहा था। विमान दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, और अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, जबकि छह घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाने के लिए विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दर्दनाक घटना ने विमानन सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button