Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Anniversary : ‘एन ओड टू बनारस’ थीम में दिखी भारतीय संस्कृति की अनूठी झलक

Ambani Wedding Anniversary Theme Ode to Banaras. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी केवल एक निजी समारोह नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव बन गई। जियो वर्ल्ड सेंटर, मुंबई में आयोजित इस भव्य आयोजन में भारत की शिल्पकला, परंपरा और आस्था को अद्भुत सौंदर्य के साथ प्रस्तुत किया गया।

‘एन ओड टू बनारस’: बनारस की पवित्रता और भव्यता को समर्पित थीम

इस विवाह का मुख्य आकर्षण था थीम “एन ओड टू बनारस”। शादी के दिन जियो वर्ल्ड सेंटर को वाराणसी के घाटों, गलियों और आध्यात्मिक परिवेश की तर्ज पर सजाया गया। मंगलध्वनि, दीप, शिल्प और व्यंजन, सभी ने मिलकर यह अनुभव दिया कि मानो मेहमान स्वयं बनारस की पवित्र गलियों में विचरण कर रहे हों। परिवार का कहना है, यह सजावट वैश्विक मेहमानों को भारत के आध्यात्मिक हृदय की एक भावनात्मक यात्रा पर ले गई।

‘रिस्प्लेंडेंटली इंडियन’: परिधानों में झलकी संस्कृति और परंपरा

सभी मेहमानों को भारतीय पारंपरिक पोशाक पहनने का आग्रह किया गया। राजसी बनारसी साड़ियाँ, बारीक कढ़ाईदार शेरवानी, और पारंपरिक आभूषणों में सजे मेहमानों ने भारत के वस्त्रकला का अद्भुत प्रदर्शन किया। परिवार ने कहा हर मेहमान की पोशाक भारत की हस्तकला, रंग और परंपरा की अनूठी कहानी कह रही थी।

शादी से आगे: यह था एक सांस्कृतिक राष्ट्रगान

अंबानी परिवार ने इसे एक निजी अवसर के साथ-साथ भारत की संस्कृति, आस्था और पहचान को विश्व मंच पर प्रदर्शित करने का मौका बनाया। इस विवाह ने एक संदेश दिया “भारत की जड़ों में गर्व है, और यह गर्व वैश्विक बन चुका है।

Related Articles

Back to top button