
दिल्ली के जहांगीरपुरी सी ब्लॉक में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा निकालते समय 2 पक्षों में झड़प हो गई। और झड़प के दौरान पथराव भी किए गये जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं इस दौरान अराजकतत्वों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की । वहीं घटना के बाद प्रशासन द्वारा इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
वहीं घटना के बाद इस बारे में मीडिया से बात करते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं। और मामलें मे बड़ी कार्रवाई की जाएगी सभी जगहों पर अतिरिक्त तैनाती की गई है। बता दे कि पुलिस अराजकतत्वों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
वहीं जहांगीरपुरी घटना पर दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ट्वीट कर लिखा , “हनुमान जन्मोत्सव पर आज जहांगीरपूरी दिल्ली में पथराव की घटना हुई.. ये राजधानी दिल्ली में एक बड़ी साज़िश के तहत हो रहा है इसकी तत्काल जाँच कर दोषियों को सख़्त से सख़्त सजा मिले”।









