
मुफ्त में कमरा न मिलने पर दरोगा साहब भड़क गए। वर्दी की हनक दिखाते हुए वहां पर मौजूद कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए होटल में ताला लगाने की धमकी देने लगे। जमकर हंगामा भी किया। रिसेप्शनिस्ट का मोबाईल तोड़ दिया। जबरन होटल के कमरे का ताला खुलवा लिया। ये पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह पूरी घटना उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर का है। जहां रुद्रपुर के गांव चौक पर चिल्लाना टावर के नाम से एक होटल है। यहां कमरा न मिलने से नाराज विकास कुमार नामक दरोगा ने होटल में जमकर हंगामा मचाया। होटल रिसेपनिस्ट को भी दरोगा ने धमकाया और जबरदस्ती कमरा खुलवा लिया। होटल मालिक शैलेंद्र चिल्लाना ने रुद्रपुर कोतवाली में तहरीर देकर दरोगा पर कर्मचारी के साथ मारपीट करने ,मोबाइल तोड़ने और होटल को बंद कराने की धमकी का आरोप लगाया है।
एसपी मनोज कत्याल ने बताया कि ये मामला एसएसपी की भी संज्ञान में है । ये वीडियो संज्ञान में आया है इसके कई पहलू है। वीडियो की जांच सीओ सिटी के द्वारा की जा रही। जांच में जो भी तथ्य सामने आते है। उसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।








