
भारत से पाकिस्तान पहुंची भारतीय लड़की अंजू ने धर्म बदल लिया है और शादी कर ली है। अंजू ने दीरबाला के नसरुल्ला ने शादी कर ली। अंजू ने इस्लाम धर्म अपना लिया और नया नाम ‘फातिमा’ रख लिया। अंजू और नसरुल्ला की शादी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई है।
अंजू फेसबुक के जरिए पाकिस्तानी नागरिक के प्यार में पड़ गई। और फिर नसरुल्लाह नाम के व्यक्ति के प्यार में अंजू पाकिस्तान सीमा को पार करते हुए लाहौर से ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा जा पहुंची। ये आशिकी का बुखार अंजू के सिर पर इस तरीके से चढ़ा कि न उसने अपने परिवार वालों के बारे में सोचा, न ही अपने मासूम बच्चों का ख्याल आया। सोशल मीडिया पर दोस्ती क्या हो गई। अंजू अपने घर-परिवार, दोस्त, रिश्तेदार सभी को भुला बैठीं।
भारत से पाक पहुंची अंजू ने नसरूल्लाह से निकाह कर लिया और इस्लाम धर्म अपनाया, पाकिस्तान मीडिया ने निकाह का दावा किया है, अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। नसरूल्लाह के साथ ख़ैबरपख़्तूनख्वा में वीडियो शूट किया है।









