
यूपी में होने वाले उपचुनाव को लेकर आज चुनाव आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया। बता दे कि उत्तरप्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है। वहीं 23 जून को इन सीटो पर मतदान होगा जबकि 26 जून को इस चुनाव के नतीजे आएंगे।
बता दें कि अखिलेश यादव 2019 में आजमगढ़ से लोकसभा सांसद चुने गए थे। लेकिन 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद अखिलेश यादव ने अपनी आजमगढ़ की लोकसभा सीट छोड़ दी थी। वहीं आजम खां ने भी 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव रामपुर से जीतने के बाद अपनी रामपुर लोकसभा सीट छोड़ दी थी। जिसके बाद अब इन सीटो पर चुनाव होने जा रहा है।