
लोकसभा चुनाव 2024: आरएलडी को हफ्ते भर में एक दूसरा बड़ा झटका लगा है। शाहिद सिद्दीकी के बाद अब प्रशांत कनौजिया ने इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भड़ास निकाली है।
प्रशांत कनौजिया आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी के करीबी रहे हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि वो किसानों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ गद्दारी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि 700 किसानों की शहादत को नहीं भूल सकता। इस्तीफे में साफ-साफ लिखा है कि अब वो भाजपा का साथ नहीं दे सकते।
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी की प्रशांत कनौजिया ने तारीफ भी की है। कहा उन्ळोंने कम उम्र में मुझे अनुसूचित जाति और जनजाति अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी। इसे वो याद रखेंगे।









