गोंडा में बिजली विभाग का एक और फर्जीवाड़ा, एक व्यक्ति दो उपकेंद्रों से ले रहा वेतन

नवाबगंज में बिजली विभाग का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। आरोप है कि एक व्यक्ति दो अलग-अलग उपकेंद्रों से वेतन ले रहा है।

गोंडा: नवाबगंज में बिजली विभाग का एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई है। आरोप है कि एक व्यक्ति दो अलग-अलग उपकेंद्रों से वेतन ले रहा है।

वजीरगंज में लाइनमैन, नवाबगंज में मीटर रीडर

शिकायत के मुताबिक, विक्रांत नाम का शख्स दो जगह काम कर रहा है। वजीरगंज में वह लाइनमैन के पद पर है, जबकि नवाबगंज में मीटर रीडर के तौर पर काम कर रहा है। आरोप है कि वह दोनों जगह से वेतन ले रहा है।

फर्जी ID से बिलिंग का भी आरोप

नवाबगंज में कई लाइनमैन द्वारा फर्जी ID से बिलिंग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इस मामले में बिलिंग एजेंसी के सुपरवाइजर पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जांच की मांग

नवाबगंज गिर्द के प्रवीण कुमार ने पूरे मामले की जांच की मांग उठाई है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर किए जाने के बाद अब जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button