काशी में अंतरिक्ष भैरव का किया गया अनुष्ठान, चंद्रयान -3 की सफलता के लिए की गई कामना

चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग को लेकर देश में उत्साह का माहौल है। देशभर में चंद्रयान -3 की सफलता के लिए प्रार्थना किया जा रहा है।

वाराणसी- चंद्रयान -3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग को लेकर देश में उत्साह का माहौल है। देशभर में चंद्रयान -3 की सफलता के लिए प्रार्थना किया जा रहा है। धर्म नगरी काशी में काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा कालभैरव मंदिर में ‘अंतरिक्ष भैरव’ का अनुष्ठान किया गया है।

धार्मिक परंपरा के अनुसार काल भैरव मंदिर में चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए भैरव दंड लगाकर सभी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान श्रद्धालु अपने हाथों में चंद्रयान -3 की तस्वीर और राष्ट्रीय ध्वज लेकर बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन – पूजन और विशेष अनुष्ठान किया।  

 

8 पुजारियों ने काल भैरव मंदिर में किया अनुष्ठान, उतारी गई चंद्रयान की नजर

बाबा काल भैरव मंदिर में 8 पुजारी ने विधि – विधान से चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अंतरिक्ष भैरव का पूजन किया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रयान -3 की तस्वीर को भैरव दंड लगाकर उसकी नजर उतारी गई। इसके साथ ही चंद्रयान -3 की तस्वीर पर बाबा काल भैरव की दंड माला और भस्म लगाकर सफल लैंडिंग की कामना की गई। वहीं वाराणसी के निजी और कई सरकारी स्कूलों में चंद्रयान -3 के लिए प्रार्थना किया गया। छात्र -छात्राओं ने स्कूल में होने वाले प्रार्थना सभा के दौरान चंद्रायन -3 की सफलता के लिए प्रार्थना किया।

शाम 6:05 मिनट पर होना है चंद्रयान -3 के लैंडर की लैंडिंग

चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान -3 की लैंडिंग का समय 6:05 मिनट रखा गया है। वहीं इसका सजीव प्रसारण स्कूलों में किया जाएगा। वहीं वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय का सजीव प्रसारण वैज्ञानिक और आईआईटी के छात्र एक साथ दिखेंगे। चंद्र्यान 3 के लैंडिंग के प्रसारण की तैयारिया पूरी हो गई है।

रिपोर्ट : नीरज कुमार जायसवाल

Related Articles

Back to top button