
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ के बेटे नरेश पंथ की फॉर्च्यूनर से कुचले गए अनुज यादव की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा 13 दिन पहले हुआ था, जिसमें अनुज के चचेरे भाई शिवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।
🔴 BIG BREAKING | उत्तर प्रदेश
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) February 9, 2026
मंत्री के बेटे की फॉर्च्यूनर से कुचले गए अनुज यादव की मौत, सड़क पर उतरा परिवार
यूपी सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ के बेटे नरेश पंथ की फॉर्च्यूनर की टक्कर से घायल अनुज यादव की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे को 13 दिन हो चुके थे। इसी दुर्घटना में… pic.twitter.com/eKHFPMJBGv
परिजनों का आरोप है कि हादसे के वक्त गाड़ी में सवार सभी लोग नशे में थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बाद दरवाजे लॉक हो गए और आरोपी मौके से भाग गए। बाद में आरोपी ने पीछे का शीशा तोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंत्री के बेटे ने हादसे के बाद बंदूक दिखाकर धमकाया और मौके से भागने में कामयाब हो गया। शिकायत के बावजूद आरोपी को जल्द जमानत मिल गई।

अनुज की मौत के बाद परिजनों ने ललितपुर-जाखलौन मार्ग जाम कर दिया। परिवार की मां धरने पर बैठ गई हैं और बार-बार बेहोश हो रही हैं। तीसरे घायल शंकर का इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में जारी है।









