अनप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- “सत्ता नहीं है तो राहुल गांधी बात कर रहे जातीय जनगणना की”

जातीय जनगणना को लेकर अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कि देश में कई बार सरकार रही है। पहले ही जातीय जनगणना करानी थी।

अपना दल (S) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को अम्बेडकर नगर पंहुची। जहां उन्होंने जिला कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने जातीय जनगणना मामले में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में में जातीय जनगणना होनी चाहिए। हमारी पार्टी पक्षधर रही है। गरीबों को उनका हक मिले इसके लिए जातीय जनगणना जरूरी है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

जातीय जनगणना को लेकर अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में कई बार कांग्रेस की सरकार रही है। कांग्रेस को पहले ही जातीय जनगणना करानी थी। लेकिन अब सत्ता नहीं है तो राहुल गांधी जातीय जनगणना की बात कर रहे हैं। साथ ही कहा कि जिन प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार है वहां पार्टी जातिगत जनगणना करा लें। इसके अलावा राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयान पर कहा कि वो विपक्ष के नेता हैं। ऐसे में उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।

सपा का दोहरा चरित्र जनता के सामने

यूपी में कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव द्वारा उठाए जा रहे सावलों को लेकर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पहले उनको अपनी पार्टी दामन देखना चाहिए कि उनके राज में कानून व्यवस्था कितनी खराब थी। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सपा का दोहरा चरित्र यूपी की जनता के सामने हैं। इसके अलावा उपचुनाव को लेकर कहा की उनकी पार्टी का हर कार्यकर्ता 10 सीटों पर NDA के उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेगा।

Related Articles

Back to top button