संसद में दिखा अनुराग ठाकुर का भगवा अंदाज, ‘नमो हैट्रिक’ लिखे हुडी में आए नजर

10 फरवरी को संसद का आखिरी सत्र पूरा हो जाएगा। इस बीच सदन में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव के ऊपर चर्चा किया गया।

डिजिटल डेस्क: आम चुनाव से पहले शनिवार यानी 10 फरवरी को संसद का आखिरी सत्र पूरा हो जाएगा। इस बीच सदन में राम मंदिर पर धन्यवाद प्रस्ताव के ऊपर चर्चा किया गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। संसद में अनुराग ठाकुर ने भगवा रंग की हुडी पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके हुडी पर ‘नमो हैट्रिक’ लिखा नजर आ रहा था।

इस पूरे मामले पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश के दिलो दिमाग में भगवा ही छाया हुआ है। अपने बातचीत में उन्होंने यह भी दावा किया कि, “तीसरी बार मोदी सरकार ही आएगी और अबकी बार 400 का रिकॉर्ड बनाएगी।” नरेंद्र मोदी हैट्रिक लगाएंगे और भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।” इस बीच उन्होंने ये भी कहा कि इस बार PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुनकर आएंगे। अपने तीसरे कार्यकाल में वो देश के गरीबों का और कल्याण करेंगे। BJP इकलौती पार्टी है जो पहले दिन से ही अपनी तरफ से किए वादे को निभाती आ रही है। अपने बयान में उन्होंने धारा 370 से लेकर 35-A और तीन तलाक जैसे कार्यों का जिक्र भी किया।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने इन कुप्रथाओं से देश को मुक्ति दिलाई है। वहीं, लोकसभा चुनाव पर बोलते हुए ठाकुर ने कहा कि BJP गरीबों के कल्याण और देश के विकास को लेकर जनता के बीच में जाएगी। मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने राम मंदिर पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की है।  उन्होंने कहा की, “राम मंदिर हमारे लिए आस्था का केंद्र था, है और रहेगा। राम जी का आशीर्वाद हम पर पहले भी था और आगे भी रहेगा। हमने तारीख की घोषणा की और राम मंदिर का निर्माण भी उसी तारीख को करके दिखाया।

Related Articles

Back to top button