Himachal के हमीरपुर सीट पर Anurag Thakur का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उमड़ा जनता का सैलाब…

अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हुआ है। उनके पिता प्रेम कुमार धूमल खुद दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

लोकसभा का चुनावी बिगुल पूरे देश में बज चुका है। सियासी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी चुनावी समर में अपने कदम रख दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के तरफ से हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट पर अनुराग को ही प्रत्याशी घोषित किया है। शनिवार यानी 11 मई को हमीरपुर लोकसभा सीट से नामांकन करने से पहले उन्होंने एक रोड शो करते हुए अपना शक्ति प्रदर्शन किया। उनके इस रोड शो में जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। भारी भीड़ उनके स्वागत के लिए सड़कों पर उतर गई और वहां की गालियां ढोल नगाड़ों से गूँज उठीं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से आज नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। अपने नामांकन से पहले उन्होंने हमीरपुर में विजय संकल्प यात्रा (रोड शो) निकाली। इस दौरान उनके समर्थन में बड़ी संख्या में संसदीय क्षेत्र के लोगों ने उनके रोड शो को सिर आंखों पर लिया। इस रोड शो में हमीरपुर की जनता ने दिलखोलकर अनुराग ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान जमकर नाच गाना करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ इकट्ठा हुई हुजूम उनके समर्थन में नारा लगाते हुए नजर आ रही थी। बता दें, लोगों के अंदर नजर आ रही उत्साह और खुशी को देख कर उनके समर्थन का अंदाजा साफ़ लगाया जा सकता है। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने अपने माता-पिता और कुलदेवी का आशीर्वाद लिया। अनुराग ठाकुर हमीरपुर से चार बार के सांसद हैं। BJP ने उन्हें एक बार फिर मौका दिया है।

एक बड़े राजनीतिक परिवार से आने वाले अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्टूबर 1974 को हुआ है। उनके पिता प्रेम कुमार धूमल खुद दो बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने इसी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद में कदम रखा था। इस सीट पर बीजेपी अक्सर कांग्रेस टक्कर देती आई है, लेकिन PM Modi की लहर के बाद बीजेपी के आगे कांग्रेस नहीं टिक पाई है।

Related Articles

Back to top button