
अपना दल कमेरावादी की पल्लवी पटेल ने अपने सभी प्रत्याशियों का नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के लिए घोषित सीटों की सूची अग्रिम सूचना तक निरस्त की जाती है। शीघ्र संशोधित नई सूची जारी की जायेगी।
इससे पहले शुक्रवार को पल्लवी पटेल ने प्रेस वार्ता के ज़रिए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस बताये कि हम गठबंधन में है या नहीं। एनडीए के बारे में कहा था की अगर कुछ वहाँ से आएगा तो उस पर विचार किया जाएगा।

बता दें कि INDIA गठबंधन में अनदेखी से नाराज पल्लवी पटेल ने बीते दिनों मिर्जापुर, फूलपुर और कौशाम्बी लोकसभा सीट पर अपने तीन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी थी। इसके बाद सपा प्रमुख का भी बयान सामने आया कि अपना दल कमेरावादी के साथ 2022 में गठबंधन था लेकिन 2024 में नहीं है।









