
डेस्क : Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को कई बड़े हार्डवेयर और कैमरा अपग्रेड के साथ पेश किया है। नए मॉडल्स में कंपनी की नई A20 Pro चिप दी गई है, जिसे दुनिया की पहली 2nm चिप बताया जा रहा है।
नए iPhone 18 Pro मॉडल्स में कैमरा टेक्नोलॉजी को भी अपग्रेड किया गया है। फोन में 48MP का नया वैरिएबल अपर्चर कैमरा दिया गया है। इससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटोग्राफी को बेहतर बनाने का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए GPU की परफॉर्मेंस में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है।
फोन की थर्मल मैनेजमेंट क्षमता को बेहतर बनाने के लिए 3 गुना बड़ी वेपर चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इससे लंबे समय तक गेमिंग और दूसरे हाई-परफॉर्मेंस टास्क के दौरान डिवाइस को बेहतर तरीके से ठंडा रखने में मदद मिलने की उम्मीद है। iPhone 18 Pro Max की बैटरी भी बड़ा अपग्रेड लेकर आई है। कंपनी के अनुसार, इसमें 45 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है।
कीमत की बात करें तो भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.30 लाख रुपये बताई गई है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। नए मॉडल्स में दमदार प्रोसेसर, बेहतर कैमरा, कूलिंग और लंबी बैटरी के साथ प्रीमियम यूजर्स को आकर्षित करने पर फोकस किया गया है।









