“असली अधिकारी को फर्जी IAS बताकर गिरफ्तारी?” दस्तावेज सामने आते ही पुलिस पर सवाल

मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस द्वारा राहुल कौशिक को फर्जी IAS बताकर गिरफ्तार किए जाने पर अब सवाल उठने लगे हैं। गिरफ्तारी के बाद राहुल कौशिक मीडिया के सामने आए और उन्होंने दावा किया कि उन्होंने 2008 में UPSC परीक्षा पास की थी और उनका चयन इंडियन पोस्टल सर्विस में हुआ था।

अपने दावे के समर्थन में उन्होंने कई अहम दस्तावेज पेश किए। गृह मंत्रालय से जुड़ा पहचान पत्र, ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र, डाक विभाग का आईकार्ड, अखबारों की कटिंग, जिसमें UPSC रिजल्ट प्रकाशित था। राहुल का कहना है कि पुलिस ने बिना पूरी जांच किए उन्हें फर्जी करार दे दिया, जिससे अब पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।वहीं पुलिस का दावा है कि वह खुद को IAS बताकर लोगों को गुमराह कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button