Bhojpuri Web Series : OTT प्लेटफार्म पर जलवा बिखरेंगे कलाकार रितेश पांडेय, इस वेब सीरीज में आएंगे नजर, जानें क्या है खास!

भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी कलाकारों का क्रेज दर्शकों में बढ़ता जा रहा है, तभी तो भोजपुरी जगत में भी नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी में वेब सीरीज बीबी आनी शुरू हो गयी है। भोजपुरी जगत के कलाकार रितेश पांडेय को उनमे फैन्स उनके गाने के लिए काफी पसंद करते हैं।

Desk : भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी कलाकारों का क्रेज दर्शकों में बढ़ता जा रहा है, तभी तो भोजपुरी जगत में भी नए नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब भोजपुरी में वेब सीरीज बीबी आनी शुरू हो गयी है। भोजपुरी जगत के कलाकार रितेश पांडेय को उनमे फैन्स उनके गाने के लिए काफी पसंद करते हैं।

अब उनके फैन्स के लिए एक और खुशखबरी है, दरअसल गायक और अभिनेता रितेश पांडेय वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रहे है। जो कि ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज की जाएगी। सीरीज का नाम है लंका में डंका। वेब सीरीज के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है जिसपर दर्शक अपना प्यार छप्परफाड़ लुटा रहें हैं। आलम ये है कि ट्रेलर को लाखों लोग देख चुके है। इस वेब सीरीज में रितेश पांडेय मुख्य भूमिका हैं।उनके खूबसूरती की क्वीन कही जाने वाली प्रियंका रेवार रेवार नज़र आएंगी। अभी रितेश पाण्डे की पहली वेब सेरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है, सीरीज 7 अगस्त शाम 6 बजे रिलीज की जाएगी। फैन्स को इस वेब सेरीज का बेसब्री से इंतज़ार है। यही कारण है कि कुछ दिन पहले जब इस सीरीज का टीज़र रिलीज किया गया तो इसे अच्छा खासा प्यार दर्शकों का मिला।

इस सीरीज को चौपाल ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाएगा। सीरीज में दुनिया से लड़कर अपने प्यार को पाने की अद्भुद कहानी को दिखाया गया है।एक्टर रितेश पांडेय सीरीज में राम तो प्रियंका ने सुनीता का किरदार निभाया है। अब है जोड़ी दर्शकों पर कितना राज करती है ये देखने वाली बात होगी।सीरीज का निर्देशन सुशील रांकावत और विकास तिवरी ने किया है।इस सीरीज के निर्माता अभय सिन्हा हैं।

गौर हो कि अब भोजपुरी फिल्मों में भी वेब सेरीज का निर्माण शुरू हो गया है। साथ ही इसे दर्शकों का बेहद प्यार भी मिल रहा है। सीरीज का प्रमोशन खुद कलाकार रितेश पांडे और प्रियांका रेवरी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button