लुधियाना पहुंचे अरविंद केजरीवाल, CM मान ने किया 13 ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ का उद्घाटन

इस दौरान उनके साथ वहां शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

पंजाब के लुधियाना में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। खबर है कि, रविवार यानी 3 मार्च को लुधियाना में अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के CM मान ने 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ वहां शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

CM मान ने कहा कि, “आज का दिन पंजाब के शिक्षा क्रांति का ऐतिहासिक दिन है। हमारी पार्टी ने पहली बार स्कूल में स्वीमिंग पूल की सुविधा दी है। साथ ही यह स्कूल ऑफ एमिनेंस आधुनिक सुविधाओं से भी लैस हैं। इस स्कूल में टेनिस, बास्केटबॉल, स्वीमिंग पूल के साथ इन सबको सिखाने के लिए क्वालीफाइड स्टाफ दिया जा रहा है।” उन्होंने कहा कि, “आज लुधियाना के इंद्रपुरी इलाके में बहुत ही शानदार स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन हुआ है। अभी एक स्कूल का उद्घाटन किया 12 और बाकी हैं।”

उद्घाटन समारोह के बाद मुख्यमंत्री मान के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्कूल में क्लासों का दौरा किया। वहां छात्राओं से मुलाकात कर उनसे बातचीत भी की। इस बीच बहुत से बच्चों ने बताया कि वे प्राइवेट स्कूल से वहां आए हैं। अपने इस अनुभव के बाद CM मान ने उनके परिजनों से मिलकर उन्हें धन्यवाद भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने पंजाब में उनकी सरकार के तरफ से किये जा रहे विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि, “इस योजना का आरंभ दिल्ली से शुरू हुआ था। हमारी पार्टी काम की राजनीति करती है जात पात या नफरत की राजनीति नहीं। उन्होंने कहा कि, “हमारी सरकार ने पंजाब में स्कूल और अस्पताल बनवाए, बिजली फ्री की, आगे हम इंफ्रास्ट्रक्चर व इंडस्ट्री लाएंगे, लोगों को काम मुहैया कराएंगे। उन्होंने आगे कहा कि, “जहां आज हम खड़े हैं, उसे पंजाब का मेनचेस्टर कहा जाता है। हमें अपने पंजाब की ग्लोरी को वापिस लेकर आना है। 

सी.एम. मान ने कहा कि जब वह स्कूल जाते थे तब उन्हें बोरियां वाले स्कूल मिले थे। स्कूल में बोरी लेकर जाते थे, साइकिल पर जाते थे लेकिन आज स्कूलों में 11वीं व 12वीं के बच्चों के सहूलियत मिली है, लगता है बच्चे बहुत आगे जाएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि जब पेरेंट्स से बातचीत की जाती है तो वह कहते हैं जब वह प्राइवेट स्कूल में जाते है तो उन्हें दिखाया कुछ और जाता है और स्टोर में कुछ और होता है। पेरेंट्स का कहना है कि एडमिशन के बाद प्राइवेट स्कूलों की आउटपुट जीरो होती है। अब स्कूलों में नीट की क्लास, J.E., सभी कोर्सेंज की ट्रेनिंग दी जाती है। इस दौरान सीएम. मान शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का भी धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button