
आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल गुरुवार को ईडी के समक्ष नहीं पेश होंगे। उन्होंने ईडी के समन का जवाब देते हुए कहा कि मैं कानूनी समन मानने से तैयार हूं। लेकिन यह राजनीति से प्रेरित गैर कानूनी है।
बता दें कि केजरीवाल 20 दिसंबर को 10 दिन के लिए विपश्यना केंद्र में अज्ञातवास के लिए चले गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मंगलवार को ही विपश्यना केन्द्र के लिए रवाना होना था। लेकिन INDIA गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के कारण नहीं जा सके।
बुधवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दिल्ली से चार्टर्ड विमान से शाम करीब चार बजे जालंधर में स्थित आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता हेलीकॉप्टर से चौहाल के लिए रवाना हुए। मान सिंह वहीं रुक गए जबकि अरविंद केजरीवाल विपश्यना केन्द्र पहुंच गए।









