अखिलेश यादव को JPNIC जाने से रोकने पर अरविंद सिंह गोप ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- “सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का कर रही है काम”

पिछली बार सरकार ने गलती की थी और जनता ने 2024 में सरकार को सबक सिखाने का काम किया और आज सरकार ने हरकत की है जो जननायक अखिलेश यादव को रोका है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को लोकनायक जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करने सें रोकने के मामले पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार का लोकतंत्र पर से भरोसा उठ गया है। सरकार लोकतंत्र का गला घोटने का काम कर रही है।

अखिलेश बना रहे थे वर्ल्ड क्लास सेंटर

पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि पिछली बार भी अखिलेश यादव को JPNIC में जाने सें रोका गया था। अखिलेश यादव वर्ल्ड क्लास का सेंटर बना रहे थे। लेकिन थोड़ा सा काम रह गया था। ऐसे में सरकार सें पूछना चाहता हूँ कि उस काम को सरकार क्यों नहीं पूरा कर रही है। कौन सी चीज सरकार छुपाना चाह रही है जो अखिलेश जी वहाँ जायेंगे तो देख लेंगे।

सरकार का कैसा दोहरा चरित्र

पिछली बार सरकार ने गलती की थी और जनता ने 2024 में सरकार को सबक सिखाने का काम किया और आज सरकार ने हरकत की है जो जननायक अखिलेश यादव को रोका है। अरविंद सिंह गोप ने कहा कि एक तरफ सरकार जय प्रकाश को नमन भी कर रही है और दूसरी तरफ अखिलेश को माल्यार्पण करने सें रोक रहे हो। आखिर यह सरकार का कैसा दोहरा चरित्र है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह सरकार नहीं समझ पा रही है कि सरकार जो गलती करती है उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अब जो 2027 में चुनाव आएगा यह जनता बीजेपी को उत्तर प्रदेश में समाप्त करेगी।

अखिलेश यादव की ताकत से परेशान है सरकार

अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि अखिलेश यादव की बढ़ती ताकत सें यह सरकार परेशान है, क्योंकि डबल इंजन की इस सरकार को अगर किसी ने रोकने का काम किया है तो उस नौजवान नेता अखिलेश यादव है। अखिलेश न तो डरने वाले हैं, न दबने वाले हैं और न हटने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जन जन की आवाज हैं। जन जन की ताकत हैं। पूरे देश का नौजवान उनके साथ है। महिलाओं, गरीबों, किसानों और नौजवानों का आशीर्वाद उनके साथ है। आज तो सरकार ने अखिलेश यादव को रोका है, लेकिन 2027 में जब चुनाव होगा तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सफाया हो जायेगा।

Related Articles

Back to top button