“जितने आपके उतने हमारे भी” भगवान राम को इमरान मसूद ने बताया आदर्श, यति नरसिंहानंद पर भी दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद अक्सर ही अपनी बयानबाजियों के चलते चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद अक्सर ही अपनी बयानबाजियों के चलते चर्चा में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ इसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। जिसके चलते वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल बीते दिन सांसद इमरान मसूद विजयदश्मी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां की रामलीला का आयोजन करवाया था कांग्रेस नेता चन्दरजीत सिंह निक्कू ने जो पहले पार्षद भी रह चुके हैं। इस कार्यक्रम में पहुंचे थे इमरान मसूद ने और नगर निगम महापौर डॉक्टर अजय कुमार सिंह जो चीफ गेस्ट भी थे। बता दें बड़ी संख्या में लोग रामलीला भी देखने पहुंचे थे। इस दौरान रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला दहन किया गया। इसी मौके पर बोलते हुए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि दशहरे के त्योहार पर हम सभी को अपने अंदर की बुराइयों का त्याग कर सत्य, धर्म और मानवता की राह पर चलने का संकल्प लेना चाहिये।

उन्होंने कहा कि राम जितने आपके हैं उतने ही हमारे भी हैं। उन्होंने ये भी कहा कि भगवान श्री राम ऐसे आदर्श व्यक्ति हैं जो त्याग, समर्पण, न्याय, करुणा और कर्तव्य के प्रतीक के रूप में पूजे जातें हैं। हालांकि उन्होंने यति नरसिंहानंद गिरी के बयान को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि मानसिक रूप से बीमार लोगों के बारे में क्या बात करनी है।

Related Articles

Back to top button