एशियाई चैपिंयनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, 21 प्रदेशों के 300 खिलाड़ी कर रहे प्रतिभाग

ओपन केनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एंव महिला चौम्पियनशिप तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

रिपोर्ट-सूर्य प्रकाश रमोला

टिहरी के कोटी कॉलोनी में स्थित टिहरी झील मे एशियाई चैपिंयनशिप एवं ओलंपिक क्वालीफाइंग 2022-23 चौथी रैकिंग एंव ओपन केनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एंव महिला चौम्पियनशिप तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।

टीएचडीसी के द्वारा टिहरी झील में तीन दिवसीय एशियाई चैपिंयनशिप, ओलपिंक क्यालीफाइंग एंव केनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एंव महिला चैम्पियनशिप शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि टिहरी झील में अंतराष्ट्रीय स्तर की क्याकिंग और कैनोईंग की की अकडेमी स्थापित की जाऐगी। जिसमें राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर की क्याकिंग और कैनोईंग प्रतियोगिताऐं आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि टिहरी बांध के ऊपर से आवागम की अवधि एक घंटा और बढ़ाई जाऐगी, जिसके बाद लोग शाम सात बजे तक टिहरी बांध के ऊपर से आवगमन कर सकते हैं। कहा कि टिहरी बांध से प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान हर स्तर से पूरा करने का प्रयास किया जाऐगा।

सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि टिहरी झील में साहिसक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर साहासिक खेलों में प्रतिभाग करने मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है, आने वाले समय प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र और आगे बढ़ेगा। टिहरी से देश के कई राज्यों में बिजली और पानी की आपूर्ति हो रही है, टीएचडीसी भी सामाजिक उत्तरादायित्व में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि बांध की झील की वजह से भविष्य में टिहरी पर्यटन का हब बनेगा, युवाओं के लिये पर्यटन के क्षेत्र में नये-नये रोजगार के साधन खुलेंगे। चौथी रैकिंग एंव ओपन केनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एंव महिला चौम्पियनशिप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने खिलाड़ियों का सीएम और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने मेडल देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय ओपन केनो स्प्रिंट सीनियर पुरुष एंव महिला चौम्पियनशिप प्रतियोगिता में 21 प्रदेशों के करीब 300 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button