Asian Games 2023 : एशियाई खेलों में भारत का जलवा, पहले दिन जीत लिए इतने पदक

एशियाई खेलों के पहले दिन रविवार को भारतीय एथलीटों ने पांच पदक पक्के कर लिये. उनमें से तीन पदक नाविकों से आए जबकि एयर राइफल निशानेबाजों ने दो और पदक जीते।

अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह की भारतीय जोड़ी ने लाइटवेट पुरुषों की डबल स्कल्स स्पर्धा में रजत पदक जीता। वहीं भारतीय एयर राइफल टीम ने टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। रमित जिंदल, जो राइफल टीम का हिस्सा थे, ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

भारत ने एशियन गेम्स में शानदार शुरुआत की है। अब तक भारत ने चार मेडल को पक्का कर लिया है, वहीं महिला टी20 के फाइनल में भारतीय टीम ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

एशियन गेम्स 2023 में भारत की तरफ से अब तक का सबसे बड़ा 655 खिलाड़ियों का दल हिस्सा ले रहा है। भारतीय खिलाड़ी 40 स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे. भारत ने खेल में पहला पदक निशानेबाजी में हासिल किया. मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में रजक पदक हासिल किया. इसके बाद रोइंग में भारत को दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ. भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी फाइनल में पहुंच चुकी है।

Related Articles

Back to top button