
बुधवार को कांग्रेस कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। जो राष्ट्रीय स्तर पहली पैदल यात्रा होगी। यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी के साथ की जाएगी। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा पर’ तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को अपना ये अभियान पाकिस्तान में शुरू करना चाहिए. आगे कहा कि भारत जुड़ा हुआ हैं और एकजुट भी हैं।
आगे मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का बंटवारा 1947 में हुआ था, अब भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने का कोई फायदा नहीं है। सीएम सरमा ने कहा राहुल गाँधी को पाकिस्तान में ऐसा करना चाहिए। मैं उन्हें पाकिस्तान जाकर इस यात्रा को करने का सुझाव देना चाहता हूँ।
बतादे कि हेमंता सरमा का यह बयान कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभियान के हिंदी टाइटल सॉन्ग जारी होने के बाद आया हैं। गौरतलब हैं की इस कार्यक्रम का नेतृत्व खुद राहुल गाँधी करेंगे। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया कि यात्रा का प्रसारण bharatjodoyatra.in पर किया जायेगा।









