
Assembly Election 2024 Dates: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही चार राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी ऐलान किया है। सीईसी ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में 19 अप्रैल, आंध्र प्रदेश में 13 मई और ओडिशा में सात चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने का ऐलान किया है।
आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव
आंध्र प्रदेश विधान सभा में कुल 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव 13 मई को होना है। इसके लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा। 25 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया जाएगा। जबकि नामांकन वापिस लेना का अमतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित है। चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे।

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव
अरुणाचल प्रदेश विधान सभा में कुल 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव 19 अप्रैल को होना है। इसके लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। 27 मार्च को नामांकन दाखिल किया जाएगा। जबकि नामांकन वापिस लेना का अमतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित है। चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे।

सिक्किम विधानसभा चुनाव
सिक्किम विधान सभा में कुल 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव 19 अप्रैल को होना है। इसके लिए 20 मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा। 27 मार्च को नामांकन दाखिल किया जाएगा। जबकि नामांकन वापिस लेना का अमतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित है। चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे।

ओडिशा विधानसभा चुनाव
ओडिशा प्रदेश विधान सभा में कुल 147 विधानसभा सीटों के लिए कुल चार चरणों में मतदान होना है। पहला चरण 28 सीटों के लिए 13 मई, दूसरा चरण 35 सीटों के लिए 20 मई, तीसरा चरण 42 सीटों के लिए 25 मई और चौथा रण 42 सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा। नहीं, नतीजे चार जून को आएंगे।










