Trending

कहीं 60 km/h की हवाएं, तो कहीं बारिश की मार! यहाँ जानें UP में अगले 24 घंटे का हाल

इस मौसम में बदलाव के पीछे उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर एक चक्रवातीय दबाव के रूप में पश्चिमी विभोक्ष का विकसित होना है।

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी ख़राब नजर आ रहा है। यूपी में बिगड़े मौसम के चलते किसानों के फसलों को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। इसी को मद्देनजर रखते हुए रविवार को योगी सरकार ने उनके लिए मुआवजे का भी ऐलान किया है। इस बीच खबर है कि प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान जनता को मौसम की अभी और मार झेलनी पड़ेगी। इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए रविवार यानी 3 मार्च को मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है।

मौसम विभाग के तरफ से जारी अपडेट के मुताबिक़ आने वाले 24 घंटे यूपी में मौसम का कहर ऐसे ही जारी रहने वाला है। दरअसल विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में कल (सोमवार) यानी 4 मार्च को भी गरज-चमक के साथ बारिश की सम्भावना जताई है। तो चलिए डालते हैं एक नजर आने वाले 24 घंटे में मौसम के मिजाज पर और जानते हैं उत्तर प्रदेश में किस जगह के हालत कैसे होंगे।

लखनऊ में मौसम का हाल

राजधानी लखनऊ में कल यानी 4 मार्च को दिन भर बदली छाए रहेंगे। मगर इस दौरान बारिश होने के बहुत कम आसार है। वहीं, 5 मार्च से मौसम के साफ होने की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हफ्ते भर लखनऊ का न्यूनतम 11 से 12 डिग्री से लेकर अधिकतम 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

गाजियाबाद

वहीँ यूपी के गाजियाबाद में भी 4 और 5 मार्च को बादल छाए नजर आएँगे। यहाँ पर 6 मार्च तक मौसम के साफ होने के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान यहाँ पूरे हफ्ते न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री और अधिकतम 25 से 27 डिग्री के बीच नजर आएगा।

नोएडा

नोएडा में 4 और 5 मार्च को बादल छाए रहने संभावना है। यहाँ 6 मार्च से मौसम साफ नजर आने लगेगा। इस पूरे हफ्ते नोएडा का मिनिमम टेम्प्रेचर 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 से 28 डिग्री के बीच नजर आने की संभावना है।

इन जिलों पर पड़ेगी मौसम की मार

इस बीच उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, सीतापुर, खैरी, बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या समेत कई जिलों में सोमवार यानी 4 मार्च को तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होने का आसार नजर आ रहा है। इन जिलों में 5 मार्च से मौसम साफ होने की संभावना है।

वहीं, यूपी के अमेठी,अयोध्या, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, श्रावस्ती, सीतापुर और उन्नाव में कई स्थानों पर मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटे में ओलावृष्टि के साथ 40- 60 किमी प्रति घंटे तक तेज की रफ्तार से हवा चलने को लेकर सावधान रहने का नोटिस जारी किया है।

ये है मौसम में आये बदलाव का मुख्य कारण

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो इस मौसम में बदलाव के पीछे उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास के इलाकों के ऊपर एक चक्रवातीय दबाव के रूप में पश्चिमी विभोक्ष का विकसित होना है। इसी के चलते भारत के पश्चिमी राजस्थान और उससे सटे पाकिस्तान के आसपास वाले इलाकों में कम हवा की दबाव क्षेत्र भी बना हुआ है। जिसके कारण उत्तर प्रदेश के मौसम में हमें ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button