दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी आतिशी, राजनिवास में उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ

राजनिवास पर शपथ लेने के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन चुकी है। कार्यकाल के लिहाज से आतिशी 12वीं मुख्यमंत्री हैं।

विधायक दल की नेता आतिशी का शनिवार को राजतिलक हो गया। दिल्ली के राजवनिवास पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई। वहीं आतिशी के साथ 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिसमें सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश अहलावत के नाम शामिल है। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

दिल्ली की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

राजनिवास पर शपथ लेने के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन चुकी है। कार्यकाल के लिहाज से आतिशी 12वीं मुख्यमंत्री हैं। जबकि व्यक्ति के हिसाब से देखा जाए तो वह दिल्ली की 8वीं मुख्यमंत्री हैं। आपको बता दें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर बीजेपी की दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज ने शपथ ली थी। उन्होंने 12 अक्टूबर 1998 से लेकर 3 दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम के रूप में काम किया। हालांकि उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा है। इसके अलावा दूसरी महिला मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस की शीला दीक्षित ने शपथ ली थी। उन्होंने 3 दिसंबर 1998 से लेकर 28 दिसंबर 2013 तक मुख्यमंत्री रही थी।

केजरीवाल ने दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि आबकारी घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा लंबित है। 6 महीने से तिहाड़ जेल में बंद रहने के बाद 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी। इस दौरान 15 सितंबर को पार्टी कार्यालय में मीटिंग कर पूर्व सीएम केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे का ऐलान किया था। वहीं 17 सितंबर को उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई गई, जिसमें आतिशी के नाम पर मोहर लगाई गई।

Related Articles

Back to top button