अरविंद केजरीवाल हो सकते हैं गिरफ्तार…आतिशी ने केंद्र सरकार पर लगाए बड़े आरोप

यदि AAP, INDIA गठबंधन से अलग नहीं हुई तो आने वाले दिनों में अरविन्द केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस आएगा और उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ED ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को सातवां समन जारी कर दिया। इसके बाद दिल्ली सरकार में मंत्री और आप नेता आतिशी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के साथ गठबंधन करने पर AAP को धमकी मिली है।

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि आम आदमी पार्टी के पास मैसेज आया है कि यदि AAP, INDIA गठबंधन से अलग नहीं हुई तो आने वाले दिनों में अरविन्द केजरीवाल को सीबीआई का नोटिस आएगा और उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, देश में लोकतंत्र है। लोकतंत्र में जनता का शासन होता है। इसमें किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन का अधिकार होता है। आप आम आदमी पार्टी को इस तरह की धमकी देकर बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button