अमेरिका के सीरिया-इराक पर एयरस्ट्राइक से तनाव का माहौल,अब मंडरा रहा युद्ध का खतरा!

इस हमले के बाद से ही तनाव की स्थिति पैदा हो गई है.दुनियाभर में कुछ देशों के बीच युद्ध जैसे हालात है, चाहे वो रुस-यूक्रेन हो, या बाकी के दूसरे देश हो.

डिजिटल डेस्क- ड्रोन हमले में अमेरिका के तीन सैनिक मारे गए थे.तीनों सैनिकों की मौत का बदला लेने के लिए अमेरिका ने ईराक और सीरिया पर एयरस्ट्राइक किया. ईरान समर्थित मिलीशिया संगठन के 85 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए गए. इस हमले के बाद से ही तनाव की स्थिति पैदा हो गई है.दुनियाभर में कुछ देशों के बीच युद्ध जैसे हालात है, चाहे वो रुस-यूक्रेन हो, या बाकी के दूसरे देश हो.

अमेरिका ने इस एयरस्ट्राइक को लेकर बयान जारी कर कहा गया कि सीरिया और इराक में जिस संगठन को निशाना बनाया गया.उनके पास रखे हथियार और गोला-बारूद नष्ट हुए हैं. अमेरिका की इस कार्रवाई के बाद भी हमले वाली जगह पर कुछ धमाके होते रहे.

दूसरी तरफ अमेरिका की इस एयरस्ट्राइक पर ईरान की ओर से भी बयान दिया गया. ईरान की ओर से कहा गया कि सीरिया और इराक पर किए गए हमलों से सिर्फ और सिर्फ तनाव बढ़ेगा.बाकी इसका कोई परिणाम नहीं निकलेगा.

इससे पहले, इराक़ ने भी कहा था अमेरिका के ये हमले इस क्षेत्र में ‘विनाशकारी परिणाम’ लेकर आएंगे.

Related Articles

Back to top button