लखनऊ: EOW की टीम ने वांटेड राशिद नसीम की करोड़ों की संपत्ति की कुर्क

शाइन सिटी ग्रुप के सीएमडी राशिद नसीम की संपत्तियों को 2020 में दर्ज नौ मुकदमों को सम्बंध मे पुलिस ने आज कुर्क कर लिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता सिंह के आदेश पर गोमतीनगर पुलिस ने यह कार्रवाई  की है। राशिद नसीम पिछले पांच साल से लखनऊ से फरार है और दुबई में छिपा बैठा है। राशिद नसीम पर  उत्तर प्रदेश सरकार ने पांच लाख का इनाम भी रखा हुआ है।

प्रयागराज के करेली का रहने वाला राशिद नसीम ने शाइन सिटी नाम की रियल स्टेट कंपनी खोल करोड़ों की ठगी की है। राशिद के खिलाफ गोमती नगर सहित कई थानों में सैकड़ों मुकदमे दर्ज हैं। राशिद पर में 2020 में दर्ज नौ मुकदमों की सुनवाई सीबीसीआईडी के न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकिता सिंह ने आदेश दिया था कि शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम की संपत्ति कुर्क कर दिया जाए।

करोड़ों रुपए की ठगी करने के बाद फरार  राशिद नसीम की तलाश के लिए प्रदेश सरकार ने उस पर 5 लाख का इनाम रख रखा है। राशिद नसीम की तलाश में लखनऊ पुलिस लगी है। लेकिन सफलता नहीं मिली।

Related Articles

Back to top button