Hamas के साथ Lebanon पर हमला, इजराइली सेना ने हिज्बुल्ला संगठन के ठिकानों पर मचाया तबाही

Hamas के साथ Lebanon पर हमला, इजराइली सेना ने हिज्बुल्ला संगठन के ठिकानों पर मचाया तबाही

Israel War: इजराइल पर कायराना हमला करने वाला आतंकी संगठन ‘हमास’ पर इजराइल ने जवाब में गाजा (Gaza) पट्टी स्थित हमास (Hamas) के ठिकानों पर जोरदार हमला किया। लेकिन अब हमास संगठन के सहयोगी लेबनान (Lebanon) के आतंकी संगठन के द्वारा इजराइल पर हमला किया गया है। इसके बाद अब इजराइल जवाब में अपना दूसरा रुक मोड़ लिए है। इजराइल अब हमास के साथ ही लेबनान की आतंकी संगठन हिजबुल्ला (Hezbollah) के कई ठिकानों पर हमला कर तबाही मचा दिया है. अब इजराइल लेबनान पर जोरदार हमले कर रहा है। जबकि लेबनान के द्वारा इज़राइल पर रुक-रुक कर हमले किए जा रहे हैं. इजराइली सेना ने कहा है कि हिज्बुल्ला संगठन के आतंकियों के ठिकानों पर निशाना बना रहा है।

बता दें कि इजरायली सेना ने मंगलवार को तड़के एक बयान में कहा है कि इजरायल की सेना ने रात भर लेबनान में हिजबुल्ला के आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर पूरी रात हमले किए है। इजराइल ने अपने बयान में कहा है कि इजरायल की सेना ने लेबनानी क्षेत्र में आतंकी संगठन हिजबुल्ला के सैन्य ठिकानों पर आक्रमण कर रही है। उन्होंने बताया कि इजरायल की सेना ने लेबनान सीमा पर झड़पों में लेबनान पक्ष के लगभग 10 से अधिक लोग मारे गए हैं।

इजरायल के द्वारा हमास के सहयोगी और ईरान (iran) सपोर्टर लेबनानी संगठन हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच लगातार तनाव बढ़ने की आशंका हो रही है। हमले के बाद इजरायल के अधिकारियों ने लेबनान सीमा के पार लगभग 28 जगहों से हजारों लोगों को निकालना शुरू कर दिया है। जबकि इजराइल ने रातभर हिजबुल्ला संगठन के ठिकानों पर हमला किया है.

वही ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन (Hossein Amir Abdollahian) ने बीते शनिवार को इजरायल से गाजा पर अपने हमले रोकने के लिए अपील की थी। और ईरान के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी थी कि, अगर हिजबुल्ला लड़ाई में शामिल होगा तो युद्ध पश्चिमी एशिया के अन्य हिस्सों में फैलने की संभावना है.जिसे इजरायल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.

Related Articles

Back to top button