रूस की ओर से यूक्रेन पर हमला जारी, ओडेसा बंदरगाह पर हवाई हमला, इमारतों को हुआ नुकसान

यूक्रेनी सेना की ओर से कहा गया कि ड्रोन हमले से रूसी सेना हमारे देश के हवाई सुरक्षा को कमजोर करना चाहती है.

डिजिटल डेस्क– रूस और यूक्रेन के बीच तनाव और युद्ध जारी है.रूस की ओर से लगातार हमले किए जा रहे है. रूस सेना लगातार यूक्रेनी क्षेत्रों को निशाना बना रहे है. इस बीच यूक्रेन की ओर से कहा गया है कि
ओडेसा बंदरगाह पर मिसाइल से हमला किया गया है. यूक्रेन का कहना है कि रूस ने उसके ओडेसा बंदरगाह पर लगातार दूसरी रात हवाई हमले किए हैं.

हमले को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट्स की ओर से कहा गया कि रुस के द्वारा अनाज की आपूर्ति को लेकर हुए समझौते को तोड़ने के ऐलान के बाद से ही कुछ ही घंटों में ओडेसा बंदरगाह पर हमला हुआ. हालांकि इस हमले को लेकर कहा गया कि यूक्रेनी सेना की ओर कहा गया कि ओडेसा बंदरगाह पर तड़के हुए हमले में विस्फोट करने वाले कई ड्रोन को नष्ट कर दिया गया है.

यूक्रेनी सेना की ओर से कहा गया कि ड्रोन हमले से रूसी सेना हमारे देश के हवाई सुरक्षा को कमजोर करना चाहती है. 6 कलिब्र क्रूज मिसाइल से ओडेसा को निशाना बनाया गया. अधिकारियों ने बताया कि हवाई सुरक्षा बलों ने 6 मिसाइल और 25 ड्रोन को मार गिराया है. लेकिन अटैक के बाद आए मलबे से बंदरगाह कुछ सुविधाओं और आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है.

ताकत की लड़ाई

रूस और यूक्रेन दोनों ही देश अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर लगातार हमलावर है. कुछ-कुछ दिन रुककर दोनों ही देश अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे है. दोनों देशों के बीच चल रहे इस युद्ध में यूक्रेन को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. रूस क्रिमिया को भी लगातार निशाना बना रहा है.

मंगलवार को भी हुआ था हमला
बता दें कि एक दिन पहले ही रुसी रक्षा मंत्रालय की ओर से यूक्रेन के दो शहरों को निशाना बनाया गया था. रुसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि ओडेसा और काला सागर के समुद्री बंदरगाह हमला किया गया है.

Related Articles

Back to top button