अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के सुरेंद्र नगर में सर्राफा कारोबारी की पत्नी व बेटे की निर्मम हत्या के मास्टरमाइंड अतुल वर्मा ने मंगलवार की शाम को जिला बुलंदशहर के खुर्जा रेलवे जंक्शन के समीप ट्रेन आगे कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया. अतुल ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ के साथ सूचना पर खुर्जा जीआरपी व आरपीएफ पहुँच गई और घायल को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया.
जहां घायल से पूछताछ के बाद अलीगढ़ के हरदुआगंज का निवासी बताये जाने पर हालत देखते हुए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. जिसकी सूचना अलीगढ़ पुलिस को देने के बाद खुर्जा जीआरपी व आरपीएफ को डबल मर्डर के मुख्य आरोपी के रूप में घायल की जानकारी मिल सकी. सीओ सिविल लाइन श्वेताभ पांडेय ने बताया है कि घायल का उपचार मेडीकल में जारी है. पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है.
गौरतलब है कि 26 मई की दोपहर को दिनदहाड़े अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके के सुरेंद्र नगर में सर्राफा कारोबारी ललित की करीब 35 वर्षीय पत्नी शिखा व करीब 8 वर्षीय बेटे गिरवांशु की हत्याकांड व लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. जिसका मुख्य आरोपी हरदुआगंज निवासी अतुल वर्मा पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया था. अतुल वर्मा ने अपने बुलंदशहर निवासी एक अन्य साथी शुभम के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था. जिसमें पुलिस के बताए अनुसार शुभम ने अपने बयानों में जुर्म कबूल किया था.
तभी से अलीगढ़ पुलिस टीम फरार अतुल वर्मा की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दे रही था. पुलिस द्वारा बताया गया है कि अतुल भी सर्राफा कारोबारी है. जिसपर व्यापार में 10 से 15 लाख रुपये का कर्ज हो गया है. जिसके चलते अपने सर्राफा व्यापारी साथी ललित के घर में लूट की वारदात का प्लान तैयार किया. उसी घटना के दौरान अतुल ने घर मे नकली ज्वैलरी देखकर गुस्से में आकर चाकुओं से गोदकर और ईंट से कुचल कर निर्मम हत्याकांड को अंजाम दिया था.
क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन श्वेताभ पांडे ने जानकारी देते हुए बताया डबल मर्डर के मुख्य आरोपी अतुल वर्मा ने जिला बुलंदशहर के खुर्जा रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. जिसे जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है. पुलिस अपनी अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई है.