
संतकबीरनगर- संतकबीरनगर में मगहर महोत्सव का आगाज हुआ है.मगहर महोत्सव के दूसरे दिन भोजपुरी एक्टर और सांसद रवि किशन बॉलीवुड सिंगर असित त्रिपाठी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. लोगों का उत्साह देखने योग्य था. रवि किशन को अपने बीच पाकर लोग बेहद रोमांचित थे. घने कोहरे और सर्दी होने के बाद भी भारी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे. देर रात तक सभी कलाकारों ने दर्शकों पर जमकर जादू चलाया.
संतकबीरनगर- मगहर महोत्सव के दूसरे दिन पहुंचे सांसद रवि किशन,भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने ली जबरदस्त इंट्री,महोत्सव में रवि किशन के गानों पर झूमे दर्शक, सर्द रात में गानों पर जमकर थिरके मौजूद लोग.#SantKabirNagar @ravikishann pic.twitter.com/GvFxyRZBN8
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 30, 2024
सांसद व अभिनेता रवि किशन ने भोलेनाथ के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान कर दिया. साथ ही मौका मिलते ही रवि किशन ने ”यूपी में सब बा” और ”जिंदगी झंड बा फिर भी घमंड बा” गुनगुना कर विपक्षी दलों पर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है.









