Auto Sales : त्योहारों के चलते अक्टूबर में बढ़ी ऑटो सेल्स, 3.93 पैसेंजर व्हीकल्स की हुई बिक्री, देखें आंकड़े

दोपहिया वाहनों के निर्यात में भी 25.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. इस बीच, तिपहिया वाहन उद्योग ने अक्टूबर 2024 में 0.7 प्रतिशत की गिरावट..

Auto Sales : अक्टूबर 2024 में बिक्री के मामले में भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं. दिवाली और दशहरा के साथ त्योहारी सीजन के दौरान, पिछले साल की तुलना में इस साल यात्री वाहन और दोपहिया वाहन की बिक्री अधिक हुई हैं. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सभी खंडों में घरेलू बिक्री 25,86,157 इकाइयों तक पहुंच गई हैं. यह अक्टूबर 2023 में बेची गई 23,14,601 इकाइयों की तुलना में 11.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है ..

‘मेक इन इंडिया’

वही ‘मेक इन इंडिया’ पहल को आगे बढ़ाते हुए, उद्योग ने 4,54,054 इकाइयों का निर्यात दर्ज किया, जो पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान निर्यात की गई 3,71,030 इकाइयों की तुलना में 22.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.. इसी तरह, वाहनों का उत्पादन अक्टूबर 2023 में 26,21,660 इकाइयों से 10 प्रतिशत बढ़कर अक्टूबर 2024 में 28,28,996 इकाइयों तक पहुंच गया हैं..

पिछले साल की तुलना में 0.9 प्रतिशत की हुई वृद्धि

पैसेंजर वाहन अक्टूबर 2024 में 3,93,238 की हुई. ये अब तक की सबसे अधिक बिक्री हैं.. इस साल पिछले साल की तुलना में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं. उपयोगिता वाहनों की मांग में वृद्धि ने विकास में प्रमुख योगदान दिया, जिसमें घरेलू बिक्री 2,25,934 इकाई रही, जो 13.9 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है.

निर्यात के मामले में आशाजनक वृद्धि

इसके अलावा, पैसेंजर वाहन ने 61 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ निर्यात के मामले में आशाजनक वृद्धि दिखाई. इसके विपरीत, उत्पादन कारों की घरेलू बिक्री में 18 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जो उद्योग की गतिशीलता में बदलाव को दिखाता है.

साल-दर-साल 14.2 प्रतिशत की वृद्धि

वहीं, दोपहिया वाहन उद्योग ने साल-दर-साल 14.2 प्रतिशत की आशाजनक वृद्धि दर्ज की और 21,64,276 इकाइयों की डिस्पैच के साथ एक नया उच्च स्तर हासिल किया. स्कूटर ने इस वृद्धि में योगदान दिया और घरेलू बिक्री में 22.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,21,200 इकाइयों का आंकड़ा छू लिया.. इसके बाद मोटरसाइकिलों की बिक्री 13,90,696 इकाइयों की रही..

माल वाहकों की बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट

गौरतलब है कि दोपहिया वाहनों के निर्यात में भी 25.4 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. इस बीच, तिपहिया वाहन उद्योग ने अक्टूबर 2024 में 0.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की, जिसमें डिस्पैच 76,770 इकाइयों तक सीमित रहा. विवरण में जाने पर, यात्री वाहकों में 2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. माल वाहकों की बिक्री में 1 प्रतिशत की गिरावट आई. वही ई-रिक्शा की घरेलू बिक्री में 49.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय गिरावट देखी गई.

Related Articles

Back to top button