Ayodhya News: दुल्हन की तरह सजी अयोध्या, थोड़ी देर में पहुंचेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी जिस मार्ग पर रोड शो करेंगे उन मार्गों पर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ayodhya News: पीएम मोदी के आगमन से पहले अयोध्या दुल्हन की तरह सज के तैयार है। मिली जानकारी के अनुसार 10.50 बजे एयरपोर्ट पहुंचेगे। इसके बाद रोड शो, परियोजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास के अलावा जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी साढ़े तीन घंटे अयोध्या में बिताएंगे।

 प्रधानमंत्री मोदी जिस मार्ग पर रोड शो करेंगे उन मार्गों पर कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा भगवान राम के साथ-साथ पीएम मोदी की बड़ी-बड़ी प्रतिमा लगाई गई हैं। कोई तबला बजा रहा है तो कोई कमर में घुंघरू बांध कर नाच रहे हैं। ये सभी अपनी प्राचीन कला को प्रदर्शित कर रहे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा होने वाले रामलला का विग्रह श्याम वर्ण का होगा या नहीं इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने गुप्त मतदान कराया है। जिसका परिणाम 10 जनवरी को सार्वजनिक किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट की माने तो ट्रस्ट ने जिस विग्रह को पसंद किया है, उसे अरुण योगीराज ने कर्नाटक की श्याम शिला से निर्मित किया है। 

Related Articles

Back to top button