रामनवमी पर अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हवाई यात्रा में भारी छूट 

रामनवमी के दिन हवाई जहाज से अयोध्या दौरा करना सस्ता हो गया है। बता दें कि रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है।

इस बार रामनवमी बेहद खास होने वाला है। अयोध्या में भगवान राम को सूर्य तिलक लगाने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष ध्यान दिया गया है। रामनवमी के दिन हवाई जहाज से अयोध्या दौरा करना सस्ता हो गया है। बता दें कि रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी है। इसे धूमधाम से मनाए जाने की पूरी तैयारी हो रही है।

रियायती दर पर टिकट दे रही विमान कंपनियां

रामनवमी के पर्व पर अयोध्या आने के लिए हवाई जहाज से आना हुआ सस्ता हैगा। विमान कंपनियां रियायती दर पर टिकट दे रही। विमान कंपनियां लगभग 2000 रुपए की छूट दे रही हैं। दिल्ली मुंबई अहमदाबाद चेन्नई की फ्लाइट में एक टिकट पर लगभग दो हजार रुपए की छूट है। 16 अप्रैल को रामनवमी से एक दिन पहले बुकिंग के लिए प्रति टिकट पर यह छूट दी जाएगी।

दिल्ली से अयोध्या की फ्लाइट 4770 रुपए लेकिन रामनवमी पर केवल 3769 रुपए होगा। विमान कंपनियां सभी फ्लाइट पर रियायत दे रही हैं। यही नहीं अयोध्या से वापसी पर भी रियायत मिलेगी। हालांकि जिला प्रशासन और ट्रस्ट भारी भीड़ को देखते हुए अपने-अपने स्थान पर रामनवमी मनाने की अपील कर रहा है। भगवान राम का जन्मोत्सव 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। कल 9 अप्रैल से रामनवमी मेला शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button