24 के चुनाव में आजाद समाज पार्टी दिखाएगी दम ! चंद्रशेखर आजाद ने जंतर-मंतर से दिया बड़ा संदेश

जंतर-मंतर पर शुक्रवार को भीम आर्मी पार्टी की महारौली हुई. इस महारौली में बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा. कार्यकर्ताओं का हुजूम भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के नारे लगाते हुए दिखाई दिया. इस रैली के माध्यम से भीम आर्मी चीफ ने 2024 को लेकर बड़ा संदेश दिया है.

लखनऊ; जंतर-मंतर पर शुक्रवार को भीम आर्मी पार्टी की महारौली हुई. इस महारौली में बड़ी संख्या में जनसैलाब उमड़ा. कार्यकर्ताओं का हुजूम भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के नारे लगाते हुए दिखाई दिया. लोकसभा चुनाव से पहले भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन कई मायनों में खास माना जा रहा है. शक्ति प्रदर्शन का मुख्य उद्देशय चंद्रशेखर आजाद पर हुए हमले का विरोध करना और घटना की सीबीआई जांच की मांग करना था.

शक्ति प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में जो पोस्टर थे उसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. पोस्टर में लिखा था कि अनस्टोपेबेल…और मैं आजाद हूं. जंतर-मंतर पर भीम आर्मी के शक्ति प्रदर्शन में चंद्रशेखर पर हमले की CBI जांच और Z प्लस सिक्योरिटी की मांग की गई.

महारौली में चंद्रशेखर के साथ विपक्षी गुट के कई नेताओं की मौजूदगी दिखाई दी. सभी ने भीम आर्मी के मंच से अपनी आवाज को बुलंद किया. और बीजेपी का सूपड़ा साफ करने की बात कही.

इस विरोध प्रदर्शन में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पहुंचे. वहीं, विपक्षी दल के तमाम नेता और विधायक पहुंचे. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी और कांग्रेस पार्टी की तरफ से भूपेंद्र सिंह हुड्डा नजर आए. साथ ही सपा की तरफ से स्वामी प्रसाद मौर्य, अतुल प्रधान की मौजूदगी मंच पर दिखाई दी.

ऐसा माना जा रहा है कि चंद्रशेखर आज़ाद का 2024 से पहले का यह शक्ति प्रदर्शन है. मिशन 24 से पहले समर्थन जुटाने की ओर इसे बड़ा कदम माना जा रहा है. अब देखने वाली बात यह होगी 24 के चुनाव में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी को कितनी सफलता मिलती है.

Related Articles

Back to top button