
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, आज दोनों रामपुर जेल से रिहा हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की रिहाई से जुड़े आदेश कोर्ट से रामपुर जेल पहुंच चुके हैं।
जानकारी के मुताबिक, आजम खां और अब्दुल्ला आजम की रिहाई को लेकर प्रक्रिया शुरू हो सकती है। दोनों की रिहाई के आदेश जेल प्रशासन तक पहुंचने की बात सामने आई है। ऐसे में आज रामपुर जेल से दोनों के बाहर आने की संभावना जताई जा रही है। आजम खां और अब्दुल्ला आजम की रिहाई की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी इस घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, फिलहाल रिहाई के समय को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट से जारी रिहाई के आदेश रामपुर जेल पहुंच चुके हैं। यदि जेल प्रशासन की ओर से जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाती हैं, तो दोनों आज जेल से बाहर आ सकते हैं।अब सभी की नजर रामपुर जेल प्रशासन की प्रक्रिया और आजम खां तथा अब्दुल्ला आजम की संभावित रिहाई पर टिकी है।









