Azamgarh: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आरोपी शेरा सिंह यादव पर रंगदारी और लूट के गंभीर आरोप हैं। एक प्रमुख मामले में इस बदमाश ने एक डॉक्टर से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

उत्तर-प्रदेश: आजमगढ़ जिले के अहरौला पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शेरा सिंह यादव उर्फ शेरू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। सूचना यह मुठभेड़ पश्चिम पट्टी महलिया के पास हुई, जब पुलिस ने आरोपी को घेरा। फरार चल रहे आरोपी ने घेराव देखकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी में फायरिंग की उसी दौरान आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपी शेरा सिंह यादव पर रंगदारी और लूट के गंभीर आरोप हैं। एक प्रमुख मामले में इस बदमाश ने एक डॉक्टर से 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उसके खिलाफ कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं,अहरौला पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने भी सराहना की है, और यह अभियान पुलिस के मजबूत इरादों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

Related Articles

Back to top button