Delhi News: बाबर रोड पर सियासत, बदला गया नाम

Delhi News: हिन्दू सेना का कहना है कि भारत महापुरुषों-भगवान राम, भगवान कृष्ण, वाल्मीकि और गुरु रविदास का देश है।

Delhi News: देश में मार्गों व शहरों के बदलने का सिलसिला जारी है। अब दिल्ली के बाबर रोड का नाम बदलने को लेकर सियासत तेज हो गई है। आज यानी शनिवार को बाबर रोड के साइन बोर्ड पर यह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। हिन्दू सेना के कुछ कार्यकर्ताओं ने साइन बोर्ड पर बाबर रोड के साइन बोर्ड पर अयोध्या मार्ग का स्टीकर चिपका दिया।

बता दें कि टीवी डिबेट से लेकर हर जगह बाबर मार्ग नाम बदलने को लेकर मांग होती रही है। हिन्दू सेना भी लंबे वक्त से बाबर रोड का नाम बदलने की मांग कर रही है।

हिन्दू सेना का कहना है कि भारत महापुरुषों-भगवान राम, भगवान कृष्ण, वाल्मीकि और गुरु रविदास का देश है। रोड का नामकर इनके नाम पर होने चाहिए न कि बाबर और हुमायूं के नाम पर। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। जब बाबर की बाबरी नहीं तो बाबर रोड का क्या काम है।

Related Articles

Back to top button