Baghpat: जैन निर्वाण महोत्सव में हादसा, मचान स्टेज ढहने से 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के..

Baghpat: बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव के दौरान मचान स्टेज ढहने से दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा भगवान आदिनाथ के निर्वाण के लड्डू चढ़ाने के दौरान हुआ। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, और रेस्क्यू कार्य जारी है। यह घटना बड़ौत के जैन कॉलेज मैदान में हो रही कार्यक्रम के दौरान हुई।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने बागपत हादसे का लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं। बड़ौत में हुए इस हादसे में 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button