
रिपोर्ट- विपिन सोलंक
बागपत: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 40 दिन की पैरोल पर बागपत के बरनावा आश्रम पहुंच गए हैं। रोहतक की सुनेरिया जेल से पैरोल मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राम रहीम को बागपत के बरनावा आश्रम लाया गया। बरनावा आश्रम पहुंचने के बाद राम रहीम ने वीडियो मैसेज जारी करते हुए अपने भक्तों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घर में रहकर ही प्रभु का सिमरन कीजिए और आश्रम की तरफ भीड़ में नही आने की बात कही।उल्लेखनीय है कि संत राम रहीम दूसरी बार पैरोल पर बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचे हैं। इससे पहले भी 30 दिन का पैरोल मिलने पर वह बागपत के बरनावा में आश्रम में रह चुके हैं।
बरनावा आश्रम पहुंचने के बाद राम रहीम ने अपने भक्तों के बीच एक वीडियो संदेश भी जारी किया है।जिसमे राम रहीम लोगो से अपील की हैं कि भगदड़ न मचाये, मनमर्जी न करें और सभी को मेरा आशीर्वाद है।वहीं उन्होंने कहा है कि अपने घरो मे रहकर ही सुमिरन करें और बातें मानते रहना जैसे पहले से मानते आए हो और बातें होती रहेंगी। इससे पहले भी जब र रहीम बरनावा आश्रम पहुँचे थे तो आश्रम से ही उन्होंने अपने भक्तों को संबोधित किया था। और उनके साथ सीधे बात की थी।एक बार फिर राम रहीम को पेरोल मिलने से भक्तों में खुशी की लहर है। और हरियाणा यूपी सहित कई राज्यो से भक्त आश्रम पहुचना सुरु हो गए है।हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के कारण राम रहीम ने अपने भक्तों से आश्रम न आने की अपील की है।