
बहराइच के थाना सुजौली इलाके के भरथापुर में कौड़ियाला नदी में एक नाव पलटने के बाद 22 लोग पानी में गिर गए। घटना के बाद 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन 8 लोग अब भी लापता हैं। यह दुर्घटना दो दिन पहले हुई थी, लेकिन अब तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
नदी में सैकड़ों मगरमच्छों का वास होने के कारण बचाव कार्य में चुनौतियाँ बढ़ गई हैं। NDRF और SDRF की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। मौके पर कमिश्नर, IG, DM और SP ने भी निरीक्षण किया है। प्रशासन की ओर से खोजी अभियान जारी है, और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि लापता लोगों का जल्द पता चल सके।









