Ballia News: बड़ा सड़क हादसा, पिकअप ने कमांडर को मारी टक्कर, 6 की मौत, कई घायल

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना। परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, घायलों के इलाज के लिए भी हर संभव मदद की जाएगी।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप ने दो कमांडर जीपों को टक्कर मार दी। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है।

यह घटना हल्दी क्षेत्र के सुघर छपरा मोड़ पर हुई। सभी खेजूरी के मासूमपुर से तिलक चढ़ा कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह घटना हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर एसपी खुद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायलों को बीएचयू रेफर कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों का हाल जाना। परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा, घायलों के इलाज के लिए भी हर संभव मदद की जाएगी। इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवारों के साथ में हैं। सभी को आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

https://www.youtube.com/watch?v=tbZsHxkNr48

Related Articles

Back to top button