बलरामपुर; सीएम योगी ने गिनाई सरकार की योजनाएं, विपक्ष पर किए कड़े प्रहार!

जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव को लेकर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि 2017 से पहले बलरामपुर में विकास नहीं हुआ था. अब यहां भी मेडिकल कॉलेज होगा.

बलरामपुर- जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव को लेकर एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने कहा कि 2017 से पहले बलरामपुर में विकास नहीं हुआ था. अब यहां भी मेडिकल कॉलेज होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कोरोना काल में मुफ्त राशन दिया गया. विश्व भर में केवल भारत में ही मुफ्त राशन की व्यवस्था की गई थी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि नानाजी देशमुख को बलरामपुर का प्यार मिला. केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि बिना भेदभाव के सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है. आज हर घर नल योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है. सीएम ने यहां मौजूद लोगों से निकाय चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.

Related Articles

Back to top button