Bappi Lahiri Death : नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लहरी, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस…

बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी का निधन हो गया है। आज मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था।

बप्पी लहरी को पिछले साल से ही अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा था। गत वर्ष जब सिंगर में कोरोना के हल्के लक्षण नजर आए थे, तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में थे।

बता दें कि बता दें कि बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लाह‍िड़ी है। उनका जन्‍म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। इनके पिता का नाम अपरेश लाहिरी और मां का नाम बन्‍सारी लाहिरी है। इस महीने संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 6 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।

Related Articles

Back to top button