Basti: खुद को मृत दिखाकर लिया LIC का बीमा क्लेम, एजेंट और ग्राहक की मिलीभगत उजागर…

सॉफ्टवेयर जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति को मृत दिखाकर क्लेम लिया गया है, वह अभी जीवित है और उसकी एक और पॉलिसी सक्रिय है। इसके बाद एलआईसी अधिकारियों को मामले में गड़बड़ी का शक हुआ और जांच शुरू कर दी।

UttarPradesh: बस्ती जिले में एलआईसी बीमा क्लेम से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने खुद को मृत दिखाकर बीमा की रकम हासिल कर ली। इस पूरे मामले में एलआईसी एजेंट और उपभोक्ता की मिलीभगत सामने आई है। मामला सदर ब्लॉक क्षेत्र के तेलियाजोत गांव का है।

बता दें, जानकारी के मुताबिक तेलियाजोत निवासी रामप्रीत ने एलआईसी की दो पॉलिसियों में खुद को मृत दिखाकर बीमा क्लेम हासिल कर लिया। आरोप है कि इस काम में एलआईसी एजेंट वेदप्रकाश ने भी उसकी मदद की और पूरी साजिश रची। क्लेम की रकम रामप्रीत की पत्नी माया देवी के खाते में जमा कराई गई।

बताया जा रहा है कि रामप्रीत के नाम से कुल तीन बीमा पॉलिसियां थीं। दो पॉलिसियों में उसे मृत दिखाकर क्लेम ले लिया, जबकि तीसरी पॉलिसी चालू थी। इसी तीसरी पॉलिसी की प्रक्रिया के दौरान एलआईसी के सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी सामने आई और पूरा मामला उजागर हो गया।

सॉफ्टवेयर जांच में सामने आया कि जिस व्यक्ति को मृत दिखाकर क्लेम लिया गया है, वह अभी जीवित है और उसकी एक और पॉलिसी सक्रिय है। इसके बाद एलआईसी अधिकारियों को मामले में गड़बड़ी का शक हुआ और जांच शुरू कर दी।

जांच में उपभोक्ता रामप्रीत और एजेंट वेदप्रकाश की मिलीभगत सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। इस घटना के सामने आने के बाद बीमा कंपनियों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Back to top button